Lakhan Panwar

लॉन्च से पहले ही लीक हुए MG Comet EV की खुफिया जानकारी, देखिये फिचर्स और रेंज

MG Comet EV Details Leaked: भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनी मार्केट में बीते लंबे समय से पारम्परिक पेट्रोल/डीजल वाहनों ही मौजूद थे, लेकिन बीते कुछ वर्षो में इलेक्ट्रिक वीइकल आने से यह अनुपात डगमगा गया है। इसी सेग्मेंट मे जल्द ही MG की 2-सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले आने वाली इस कार से जुड़ी कई गुप्त जानकारी लोगों के सामने आ गयी है।

MG Comet EV का पावरट्रेन

Comet EV मे पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो कि 42PS की पावर के साथ 110Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। साथ ही इसमें 17.3kWh का बड़ा बैट्री पैक मिलता है, जो कि सिंगल चार्ज मे 230 किलोमीटर की लंबी रेंज देगा। इसके साथ 3.3kW का चार्जर मिलता है, जो 7 घंटे मे इसे फुल चार्ज कर देगा।

MG Comet EV फीचर्स

आने वाली इस कार मे 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम कई सारे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस होगा। 12-इंच के अलोय व्हील के साथ 145/70 के टायर मिलते हैं। बेहतर हैंडलिंग के लिए फ्रंट मे डिस्क ब्रेक और रियर मे ड्रम ब्रेक मिलता है।

MG Comet EV लुक और डिजाइन

Comet की सबसे खास बात यह है कि यह कार लंबाई में 3-मीटर से भी कम है, जो कि शहर की सकड़ी गालियों के बीच से निकलने और पार्किंग मे सहायक होगा। डायमेंशन की बात करे तो, यह कार 2974mm लंबी, 1505mm चौड़ी और 1640mm ऊंची है। इसके अलावा Comet EV मे क्लॉज्ड फ्रंट ग्रिल, LED स्ट्रिप लाइट जैसे कई फीचर्स लुक को धांसू बना देते हैं।

Leave a Comment