जब रतन टाटा ने बदल दिया Tata Sierra का डिजाइन, नए अंदाज मे टाटा की सूझबुझ के साथ बदलाव

Tata की Sierra लगभग 3 दशकों पहले हुयी थी, जब रतन टाटा, टाटा सन्स के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। टाटा के लिए उस समय Sierra टॉप कारों मे से एक थी, कारण यह है कि 4×4 के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस वाली कार थी। ऑटो एक्सपो 2023 शो मे Tata ने Sierra के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को पेश किया है और पेट्रोल वेरिएंट को वर्ष 2024 की समाप्ति या वर्ष 2025 के शुरुआती दौर में लॉन्च किया जाएगा। अब तक यह सिर्फ डीजल वेरिएंट मे ही उपलब्ध थी।

रतन टाटा ने बनाया ब्रांड मजबूत

एक इंटरव्यू के दौरान टाटा मोटर्स मे ग्लोबल डिजाइन के हेड मार्टिन उह्लारिक ने Sierra के कॉन्सेप्ट से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि नयी Sierra की डिजाइन के समय रतन टाटा ने मोटे बी-पिलर और पीछे वाली खिड़की की रैप को जैसा का तैसा रखने को कहा था। यह कुछ इसी चीजें है, जो Sierra को Sierra बनाये रखती है।

Sierra के डिजाइन पर टाटा ने दिए सुझाव

आपने यह तो सुना ही होगा कि बढ़ती उम्र के साथ इंसान की यादाश्त और बुद्धि कमजोर होने लग जाती है। लेकिन रतन टाटा के बारे में यह बात बिल्कुल भी लागू नहीं होती है। रतन टाटा ने जब डिजाइन स्टूडियो का जायजा लिया, तब डिजाइन के अलावा कई सारे अन्य सुझाव दिए। साथ ही उन्हें Sierra का यह कॉन्सेप्ट काफी पसन्द आया और इसकी सफलता के प्रति विश्वास भी दिखाया। रतन टाटा की सहायता से डिजाइन टीम ने मॉडर्न डिजाइन के साथ Sierra की वास्तविक पहचान को भी बनाये रखा है।

अब इन फिचर्स के साथ होगी लॉंच

Safari की सफलतापूर्वक लॉन्च से Tata को अन्य पुराने मॉडल को नए अंदाज में पेश करने की प्रेरणा देती है। Tata की डिजाइन टीम का फोकस Sierra की वास्तविकता को बनाये रखते हुए कुछ एसे रूप में पेश करना है कि यह मौजूदा पीढ़ी को पसन्द आए। इन्हीं में लंबी और चौड़ी एलईडी DRL, स्पिल्ट एलईडी हेडलाइट और पेनोरेमिक सनरूफ शामिल है।

Tata नए डिजाइन के साथ करेगा पेश

वास्तविक Sierra के मुकाबले Sierra कॉन्सेप्ट मे 3 के बजाय 5 डोर होने वाले है। इसके अलावा वास्तविक Sierra मे फिक्स्ड विंडो की जगह कॉन्सेप्ट मे रोल-अप/रोल-डाउन विंडो होने वाले है। साथ ही कई सारे अन्य बदलाव Sierra कॉन्सेप्ट को के लुक और फील को काफी अच्छा बनाता है।

आने वाली Sierra कॉन्सेप्ट मे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वीइकल पावरट्रेन के अलावा इसमें डीजल वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है और संभावना है कि यह वर्तमान में Harrier और Safari मे प्रयोग होने वाला हो सकता है।

Leave a Comment