TVS Apache ने रचा इतिहास, ग्लोबल मार्केट में अब तक 50 लाख से अधिक यूनिट्स की हुई सेल्स

टू व्हीलर सेगमेंट मे टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल TVS ने बीते दिनों अपने नाम एक खिताब हासिल किया है।
TVS की बेस्ट सेलिंग बाइक्स मे शामिल Apache की पूरे विश्वभर मे अब तक 50 लाख से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। किसी भी ऑटोमोबाइल कम्पनी के लिए इस प्रकार का माइलस्टोन बहुत बड़ी बात होती है। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाले है।

2005 से हुयी थी शुरुआत –

Apache, TVS का एक सब ब्रांड है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2005 मे हुयी थी। तब से लेकर अब तक Apache ने धीरे-धीरे विस्तार कर 60 से अधिक देशों में स्पोर्ट्स बाइक सेग्मेंट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लंबे अन्तराल में Apache ने अपने कई बाइक्स मे पुराने फीचर्स मे अपग्रेड के साथ कई सारे नए फीचर्स जोड़े है। जिसमें RT-Fi तकनीकी, राइडिंग मोड, डुअल चैनल ABS एवं SmartXonnect जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

Apache के पोर्टफोलियो मे शामिल है यह बाइक्स –

Apache अपनी बाइक्स को कुल 2 केटेगरी मे लॉन्च करती है, जिसमें नेकड और सुपर स्पोर्ट कैटेगरी शामिल हैं।
रेसिंग थ्रोटल रिस्पॉन्स यानी कि RTR सीरीज में TVS Apache की RTR 160, RTR 160 4V, RTR 180 एवं RTR 200 4V शामिल हैं। वही सुपर स्पोर्ट्स केटेगरी मे 2017 मे लॉन्च हुयी TVS Apache की RR 310 और 2021 मे लॉन्च हुयी TVS Apache RR 310 शामिल हैं।

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे बीते महीने के आकड़े –

Apache, TVS की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स है या यूं कहें कि TVS की बेस्ट सेलिंग बाइक्स है। Apache का भारतीय बाजार मे लंबे समय से तगड़ा क्रेज है। लेटेस्ट उपलब्ध जनवरी 2023 के आकड़ों का गौर किया जाए तो, महज एक महीने के अन्तराल में Apache की कुल 28,811 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है।