TheAuto

Nissan Ariya Ev: 529 किलोमीटर की दमदार रेंज के साथ लांच होगी Nissan की नई इलेक्ट्रिक कार

Nissan Ariya Ev: Nissan ने काफी समय से भारतीय बाजारों में ग्राहकों को अधिक आकर्षित करने वाली कार नहीं पेश की है जहां अब मारुति और अन्य कंपनियों की राह पर Nissan ने नए सेगमेंट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार Ariya Ev को भारतीय बाजारों में लॉन्च के लिए तैयार कर लिया है। Nissan Ariya Ev सिंगल चार्ज में 529 किलोमीटर की रेंज है जो मार्केट में Kia Ev9 को टक्कर देगी।

Nissan Ariya Ev का डिजाइन

निशान कंपनी पहले की आकर्षक बाहरी डिजाइन वाली कारों को बनाने के लिए जानी जाती हैं जहां कंपनी में कम बजट सेगमेंट में भी निसान किक्स जैसी आकर्षक कार को बाजार में पेश किया था। जहां अब कंपनी अपनी प्रीमियम सेगमेंट वाली कार Nissan Ariya Ev को नए डिजाइन सेगमेंट में पेश करेगी जो पहले की तुलना में थोड़ा मॉडिफाइड फ्रंट बंपर के साथ आएगा। वास्तविक डिजाइन की तुलना में इलेक्ट्रिक कार के टायर ऊंचे होंगे जो इस कार को स्पोर्टी लुक देने में सक्षम बनाएगा।

Nissan Ariya Ev का रेंज और बैटरी

Nissan Ariya Ev को सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव और ट्विन-मोटर वाला पावर ट्रेन मिलेगा जो कार को एडवांस बनाएगा साथ ही इसमें दो बैटरी पैक विकल्प – 63kWh और 87kWh लगाया गया है। 63kWh बैटरी पैक 217hp की पॉवर और 300Nm का टार्क जनरेट करता है कंपनी का दावा है कि इस बैटरी पर की मदद से यह इलेक्ट्रिक कार 402km की रेंज देने में सक्षम है। 87kWh मॉडल 242hp की पावर और 300Nm का टार्क जनरेट करता है जो 529km की रेंज देगा। टॉप-स्पेक 87kWh Ariya 306hp की पॉवर और 600Nm का टार्क देता है, जबकि 513km तक की रेंज का दावा करता है।