TheAuto

66% की भारी वृद्धि के साथ महिंद्रा की इस कार ने किया अविश्वसनीय प्रदर्शन, देखिए ऐसा क्या है खास

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार बढ़ते दौर के चलते लगातार अधिक कंपीटेटिव हो रहा है जिसमें कई ब्रांड लगातार अपनी नई कार लांच करते हुए ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे हुए हैं। लेकिन हाल फिलहाल में महिंद्रा कंपनी की XUV 700 ने बिक्री में भारी वृद्धि दर हासिल की है जहां कंपनी की बिक्री पहले की तुलना में बढ़कर 66% की वृद्धि दर पर पहुंच चुकी है। इस बिक्री में भारी वृद्धि का कारण XUV700 के बेहतरीन फीचर्स और इसका आकर्षक डिजाइन है। चलिए जानते हैं xuv 700 मैं ऐसा क्या खास है जिसकी वजह से इसकी बिक्री दर लगातार बढ़ती जा रही हैं।

बेहतरीन डिजाइन के साथ आकर्षक लुक

XUV 700 में एक बोल्ड और आधुनिक डिजाइन है जो इसे अपनी बजट रेंज के अनुसार अन्य कार्यों से बेहतर बनाता है। यदि कार के बाहरी डिजाइन के बारे में बात की जाए तो इसमें शार्प लाइन्स और कर्व्स हैं जो स्पोर्टी और एलिगेंट दोनों हैं। साथ ही इसमें एक बड़ी ग्रिल, आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स और एक बोल्ड बम्पर की दिए गए है।

बेहतरीन डिजिटल और आधुनिक फीचर्स से लैस

महिंद्रा कंपनी ने अपनी इस कार को बेहतरीन आधुनिक और डिजिटल फीचर्स के साथ बनाया है जिसमें। Android Auto और Apple CarPlay दोनों मिल जाते हैं जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और कई प्रकार के ऐप का उपयोग कर सकते हैं। एक नए सनरूफ के साथ इसका इंटीरियर आकर्षक लाइटिंग से डिजाइन किया गया है साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए एंटी-लॉक ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Mahindra Xuv 700 की कीमत

Mahindra XUV700 कई वैरिएंट में उपलब्ध है जिसमें प्रत्येक के अपने फीचर्स और कीमत हैं। बेस वेरिएंट, XUV700 W5 की कीमत 13.50 लाख रुपये है जबकि XUV700 W11 ऑप्शन की कीमत 19.99 लाख रुपये है। XUV700 W7, XUV700 W9, और XUV700 W11 सहित अन्य वेरिएंट की कीमत इन 13.50 लाख से 19.99 लाख रुपए के बीच हैं।

Leave a Comment