TheAuto

Mahindra की इस कार को ग्राहक खूब कर रहे पसंद, बेहतरीन फीचर्स के साथ कीमत सिर्फ इतनी

भारतीय बाजारों में Mahindra कंपनी को ग्राहक बेहतरीन फीचर्स और मजबूत कार निर्माण में सबसे पहले देखते हैं जहां कंपनी ने पिछले कुछ समय में बाजारों में नए सेगमेंट की कारों को लॉन्च किया है। Mahindra की सबसे चर्चित कार XUV 700 को ग्राहकों द्वारा वर्ष 2022 से लगातार पसंद किया जा रहा है जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ एक आधुनिक अवतार हैं। महिंद्रा XUV700 की कीमत चुने गए वेरिएंट के आधार पर ₹ 15.85 लाख – ₹ 31.21 लाख के बीच है।

XUV 700 के वेरिएंट और कलर

Mahindra XUV700 को दो वेरिएंट विकल्पों में पेश किया गया है MX और AX सीरीज। जबकि दोनों में पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। MX को केवल एक मैनुअल बॉक्स मिलता है। वहीं AX सीरीज 3 ट्रिम्स- AX3, AX और AX7 में उपलब्ध है। MX वैरिएंट चार कलर विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, डैज़लिंग सिल्वर और रेड शामिल है। वही AX सीरीज को ‘इलेक्ट्रिक ब्लू’ शेड मिलता है।

दमदार पावरट्रेन विकल्प के साथ मौजूद

Xuv 700 मे 2.0-लीटर टर्बो GDi mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है जो 195bhp की पॉवर और 380Nm का जनरेट करने मे सक्षम है। साथ ही इसमें 2.2-लीटर कॉमनरेल टर्बो डीजल mHawk इंजन भी मिलता है जो 182bhp की पॉवर और 420NM का टार्क जनरेट करने मे सक्षम है।

इंटीरियर और फीचर्स

इस कार का इंटीरियर बड़ा और प्रीमियम है जिसमें बेहतरीन फिचर्स मिलते है जिसमें एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया जाता है। AX सीरीज में 10.25 इंच के डिजिटल क्लस्टर के साथ डुअल एचडी 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही इसमें अन्य डिजिटल फिचर्स भी मिलते है जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, 70 कनेक्टेड फीचर्स के साथ एड्रेनोएक्स कनेक्ट, सिक्स-वे पावर सीट्स शामिल है।