सबसे किफायती एडवेंचर बाइक Hero Xpulse 200T हुई लॉंच, देखिये कीमत और फिचर्स

Hero Xpulse 200T Bike: टू व्हीलर सेग्मेंट मे भी एडवेंचर बाइक्स का एक अलग ही क्रेज है। धीरे धीरे लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे सबसे बड़ी टू व्हीलर कम्पनी Hero Motocorp ने बीते दिनों एक तगड़ी एडवेंचर बाइक लॉन्च की है। रेट्रो लुक वाली इस बाइक को Hero ने Xpulse 200T नाम से लॉन्च किया है। आज हम आपको Hero की इस बाइक की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Hero Xpulse 200T का लुक और डिजाइन –

रेट्रो स्टाइल इस बाइक को काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है। Hero ने इस बाइक को कुछ इस प्रकार डिजाइन किया है कि राइडर को कंफर्टेबल राइड मिले, जिसके लिए कम्पनी ने तगड़ा सस्पेंशन दिया है। बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें हाई लेवल ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। Xpulse 200T को कम्पनी ने तीन कलर ऑप्शन मे पेश किया है, जिसमें स्पोर्ट्स रेड, फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड शामिल हैं।

Hero Xpulse 200T का पावरट्रेन –

इस एडवेंचर बाइक मे 4 स्ट्रोक वाला एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 199cc का इंजन मिलता है, जो कि 18.9bhp की पावर के साथ 17.35Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमीशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

Hero Xpulse 200T मे मिलने वाले फीचर्स और कीमत –

रेट्रो स्टाइल वाली इस बाइक मे फीचर्स की कोई कमी नहीं है। ग्राफिक्स के साथ छोटी से छोटी डिटेल के माध्यम से रेट्रो लुक दिया गया है। इसमें डिजिटल मीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। GPS के साथ इसमें USB चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। Hero ने इसे 1.26 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

Leave a Comment