भारत में Toyota की हाइड्रोजन से चलने वाली कार हुई पेश, धुए की जगह निकलेगा पानी, देखिये फिचर्स

TheAuto12 January 20232 min read20 viewsnews

Toyota Mirai: ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन टोयोटा कंपनी द्वारा फ्यूल सेल से चलने वाली नई इलेक्ट्रिक सेडान Mirai का न्यू कांसेप्ट मॉडल पेश किया गया है। भारत के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी द्वारा इस मॉडल को पिछले साल पेश किया गया था जहा टोयोटा की नई हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार उत्सर्जन के नाम पर सिर्फ और सिर्फ पानी को बाहर निकालती है।

Toyota Mirai की खूबियां

टोयोटा की नई Toyota Mirai क्लीन फ्यूल से चलने वाली कार है, जो वर्तमान में मौजूद सारे आधुनिक फीचर्स और सुविधाओं के साथ बनाई गई है। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार में दिए गए हाइड्रोजन टैंक को मात्र 5 मिनिट में पूरा लबालब भरा जा सकता है। इस कार का फ्यूल टैंक फुल होने पर 646 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय किया जा सकता हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

इस तरह करेगी काम

हाई प्रेशर हाइड्रोजन फ्यूल टैंक के साथ आने वाली टोयोटा की नई Toyota Mirai सेडान में दिए गए इंजन द्वारा हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रिएक्शन से ऊर्जा को पैदा कर बिजली में बदलता हैं। इस रिएक्शन के दौरान भाप बनती है जिसे एक्जास्ट पाइप की सहायता से बाहर छोड़ दिया जाता है।

Toyota Mirai के फिचर्स

टोयोटा मिराई को सारे आधुनिक फीचर्स के साथ लैस किया गया हैं। इसके इंटीरियर में 12.3 इंची टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इनके अलावा कलर हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, डिजिटल रियरव्यू मिरर, , पैनोरमिक सनरूफ, गर्म और हवादार सीटें, भी देखने को मिलती है। और सबसे खास ड्राइवर की मदद के तौर पर कंपनी ने इसमें टोयोटा टीममेट सॉफ्टवेयर भी दिया हैं।

Toyota Mirai का मोटर और पॉवर

टोयोटा की नई Toyota Mirai के हाईड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल होने की वजह से इलैक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। यह 182 bhp की पॉवर और 300 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता हैं। कंपनी इस बात का दावा कर रही है कि नई टोयोटा मिराई मात्र 9.2 सेकंड में 100KMPH की हाई स्पीड पकड़ सकती हैं।

Share:

Comments

Leave a comment