Top Selling Sedan Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे SUV और हेचबैक कारों की डिमांड बीते कुछ सालों कई गुना बढ़ी है। लेकिन सेडान कारों के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। बीते माह मार्च 2023 मे भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की लिस्ट जारी हुयी है। इस बार भी Maruti की Dzire टॉप पर रहीं हैं।

टॉप पर रहीं Maruti Dzire

मार्च 2023 मे Maruti की सबसे पॉपुलर सेडान Dzire की कुल 13394 यूनिट्स की बिक्री हुयी, जो कि बीते वर्ष मार्च 2022 की 18623 यूनिट्स की तुलना में 28.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वही Dzire का मार्केट शेयर 47.47 प्रतिशत से घटकर 39.06 प्रतिशत हो गयी है।

दूसरे पर Amaze तो तीसरे पर Aura

Dzire के बाद दूसरे स्थान पर Honda Amaze रहीं हैं। Amaze की मार्च 2023 मे 3996 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो कि बीते वर्ष मार्च 2022 की 2988 यूनिट्स की तुलना में 33.73 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुयी। तीसरे स्थान पर Aura की मार्च 2023 मे 3774 यूनिट्स की बिक्री हुयी, जो कि बीते वर्ष मार्च 2022 की 3775 यूनिट्स की तुलना में 0.03 फीसदी की गिरावट हुयी।

चौथे से दसवें स्थान की कारें

चौथे स्थान पर Hyundai Verna रहीं, तो पांचवे स्थान पर Tata Tigor रहीं। इसके बाद छटवे स्थान पर Honda City, सातवें स्थान पर Volkswagen Virtus, आठवे स्थान पर Skoda Slavia, नौवें स्थान पर Maruti Ciaz और अंतिम दसवें स्थान पर Skoda Superb रहीं।

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Indore and wirte news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *