Top Selling 7 Seater Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे 7-सीटर कारों की मांग SUV और हेचबैक को अच्छी खासी टक्कर देती है। 7-सीटर सेग्मेंट मे लगभग सभी कंपनियों की एक से बढ़कर एक धांसू कारें मौजूद हैं। इस सेग्मेंट मे अभी सबसे टॉप पर Mahindra Scorpio-N चल रहीं हैं। आज हम आपको इससे सम्बन्धित जानकारी देने वाले हैं।

पहले स्थान पर आयी Scorpio-N

Mahindra की Scorpio-N की मार्च 2023 मे 8788 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो कि बीते वर्ष मार्च 2022 की 6061 यूनिट्स की तुलना में 44.99 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ है। वही दूसरे स्थान पर Toyota की Innova Hycross रहीं, बीते माह इस 7-सीटर की 5755 यूनिट्स की बिक्री हुयी। जो कि बीते माह की तुलना में 38.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह कारे रहीं तीसरे और चौथे स्थान पर

बीते माह मार्च में तीसरे स्थान पर Mahindra की ही XUV700 रहीं। इस कार की 5107 यूनिट्स की बिक्री हुयी, जो कि बीते वर्ष मार्च 2022 की 6060 यूनिट्स की तुलना में 15.45 प्रतिशत की गिरावट। वही चौथे स्थान पर Tata की Harrier और Safari रहीं। इनकी मार्च 2023 मे 4451 यूनिट्स की सेल्स हुयी, जो कि बीते वर्ष की 4718 यूनिट्स के मुकाबले 5.66 प्रतिशत की गिरावट हुयी।

MG Hector और Hector Plus भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में अब नाम आता है MG की Hector और Hector Plus का। MG ने बीते माह मार्च 2023 मे Hector और Hector Plus की कुल 6000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि अब तक की सबसे अधिक है। साथ ही इसने 103.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की।

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Indore and wirte news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *