TheAuto

भारतीय बाजार मे सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटरों की लिस्ट हुई जारी, Activa अब भी पहले नंबर पर

भारत की पूरी जनसंख्या में आधे से अधिक मिडिल क्लास फैमिली वाले लोग हैं। मिडिल क्लास फैमिली में स्कूटर का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है स्कूटर से छोटे से लेकर कहीं बड़े काम करने के लिए आवश्यकता होती हैं। सोसायटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने जनवरी माह में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटरों के आकड़े जारी किए हैं।

1. Honda Activa

Activa लंबे समय से पहले स्थान पर बना हुआ है। इसी साल 23 जनवरी को Activa का लेटेस्ट वर्जन भी लॉन्च हुआ है। जनवरी 2022 मे Activa की कुल 1,43,234 यूनिट्स की बिक्री हुयी थी, जो कि इस वर्ष घटकर 1,30,001 पर ही सीमित रह गई। Activa की एक्स शोरूम कीमत 74,536 रुपयों से शुरू होती है।

2. TVS Jupiter

6 वेरिएंट्स मे आने वाले इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपयों से शुरू होती है। वही इसी के अपग्रेडेड वर्जन Jupiter 125 की एक्स शोरूम कीमत 82,825 रुपयों से शुरू होती है। TVS Jupiter मे 109.7CC का इंजन मिलता है, जो कि 7.47PS की पावर के साथ अधिकतम 8.4Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। आकड़ों की बात की जाए तो, जनवरी 2022 मे Jupiter की कुल 43,476 यूनिट्स की सेल्स हुयी थी, जो कि इस वर्ष जनवरी 2023 मे बढ़कर 54,484 हो गई है।

3. Suzuki Access 125

भारतीय बाजार मे Access 125 की कीमत 77,900 रुपये से शुरू हो कर 87,500 रुपयों तक जाती है। Access 125 मे 124CC का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 8.7PS की पावर के साथ 10Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। आकड़ों की बात की जाए तो, जनवरी 2022 मे Access 125 की कुल 42,148 यूनिट्स की सेल्स से बढ़कर इस वर्ष जनवरी 2023 मे 45,497 हो गया है।

4. TVS NTorq 125

भारतीय बाजार मे NTorq 125 की कीमत 78,506 रुपये से शुरू हो कर 98,511 रुपयों तक जाती है। NTorq 125 मे 124.8CC का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 9.38PS की पावर के साथ 10.5Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। आकड़ों की बात की जाए तो, जनवरी 2022 मे NTorq 125 की कुल 27,837 यूनिट्स की सेल्स से घटकर इस वर्ष जनवरी 2023 मे 24,362 हो गया है।

5. Honda Dio

भारतीय बाजार मे Honda Dio की एक्स शोरूम कीमत 68,625 रुपये से शुरू हो कर 74,626 रुपयों तक जाती है। Dio मे 109.51CC का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 7.76PS की पावर के साथ 9Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। आकड़ों की बात की जाए तो, जनवरी 2022 मे Honda Dio की कुल 21,120 यूनिट्स की सेल्स से घटकर इस वर्ष जनवरी 2023 मे 18,752 हो गया है।