2023 के शुरुआत में लॉन्च होगी यह इलेक्ट्रिक कारें. रेंज होंगे 456KM, 438KM और 300KM

TheAuto25 December 20222 min read14 viewsCars

Mg, mahindra, bmw की लॉंच होगी यह कारें

Upcoming cars 2023: भारत समेत कई अन्य देशों में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए फोर व्हीलर जैसे वाहनों में पेट्रोल-डीजल डलवाना काफी महंगा पड़ रहा है। इसी के चलते भारत सरकार द्वारा अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जा रही है। कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में जुट चुकी है और आने वाले वर्ष 2023 तक इस काम में सफलता हासिल करेगी। आइए हम वर्ष 2023 में आने वाली टॉप 3 इलेक्ट्रिक वाहनों की चर्चा करें जो आपके बजट में फिट बैठती है।

Top 3 Upcoming Electric Cars In your budget

1- Mahindra XUV400 EV

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

वर्ष 2023 के शुरुआत में ही लांच होने वाली महिंद्रा XUV400EV वर्ष 2023 की पहली इलेक्ट्रॉनिक कार होगी। जनवरी 2023 में लांच होने वाली महिंद्रा की नई XUV400 EV कार 3 वेरिएंट में बाजारों में देखने को मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। मूवी इस कार को 80% चार्ज करने में मात्र 50 मिनट लगेंगे। बात करें इसकी कीमतों की तो भारतीय बाजारों में इसकी कीमतों का अनुमान 17 से 20 लाख रुपए तक का लगाया जा रहा है।

2. BMW iX1

दुनिया भर में मशहूर बीएमडब्ल्यू ने ऑटो मार्केट में एक से बढ़कर एक लग्जरियस कारें लॉन्च की है जहा अब बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपने लग्जरी कारें बनाने लग गई है। आने वाले वर्ष 2023 की शुरुआती कुछ महीनों में कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लांच करेगी जिसका नाम BMW iX1 होगा।

वर्ष 2023 में आने वाली इस कार में 313 hp की पावर के साथ 494 nmका टॉर्क जनरेट करने वाला इंजन लगा होगा। साथ ही एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक कार 438 किलोमीटर की लंबी दूरी आसानी से कई कर पाएगी। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग स्पीड की बात करें तो मात्र 29 मिनट में ही यह 0% से 80% तक चार्ज होने में सक्षम हैं। बीएमडब्ल्यू की आने वाली इलेक्ट्रिक कार की कीमत का अंदाजा 60 लाख के लगभग बताया जा रहा है।

03 . MG Air EV

हाल ही में उभरती कंपनी MG काफी शानदार फोर व्हीलर लॉन्च कर रही है। अपनी इसी तैयारी के साथ आने वाले वर्ष 2023 के शुरुआती 6 महीनों के भीतर ही यह अपनी एक इलेक्ट्रिक कार ऑटो बाजारों में लांच कर देगी जिसका नाम MG Air EV होगा। एमजी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को सिंगल चार्ज करने पर 200 से 300 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में दौड़ाया जा सकता है। भारतीय बाजारों में इसकी कीमतों का अनुमान 10 लाख रुपए के समीप लगाया जा रहा है। एमजी की अपकमिंग कार में 68 hp के इंजन के साथ सिंगल फ्रंट एक्सल फीटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment