डॉक्यूमेंट साथ रखने का झंझट हुआ खत्म, mParivahan एप्प के डॉक्यूमेंट की मान्यता होगी ओरिजिनल के बराबर

कई बार हम छोटे से काम के लिए गाड़ी लेकर घर से बाहर निकलते हैं, लेकिन ट्राफिक पुलिस रास्ते में रोककर डॉक्यूमेंट ना होने की वजह से चालान काट देती है। कई बार डॉक्यूमेंट घर पर भूल जाते हैं, तो कई बार डॉक्यूमेंट किसी कारणवश खराब हो जाते हैं। लेकिन अब आपकी इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए mParivahan एप्प आ चुका है। जिसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं।

ओरिजिनल के बराबर ही होगी मान्यता –

mParivahan एप्प के माध्यम से डाउनलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की मान्यता परिवहन प्राधिकारियों द्वारा जारी ओरिजनल डॉक्यूमेंट के समान ही होने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भी उपरोक्त बात की पुष्टि की है। साथ ही यह भी गाइड लाइन जारी की गई है कि कानूनी कार्रवाई के दौरान वाहन के कागजात ज़ब्त की परिस्थिति में ई-चालान सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा।

mParivahan को ऐसे करे उपयोग –

मोबाइल फोन मे प्लेस्टोर या एप्पस्टोर से mParivahan एप्प को डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड के बाद इस एप्प मे वाहन के वर्तमान मालिक का नाम, वाहन की रजिस्ट्रेशन तिथि, वाहन का मॉडल नंबर और इंश्योरेंस की वैधता जैसी सामान्य जानकारी मांगी जाती है। जिसके बाद वहां से जुड़े सभी उपलब्ध डॉक्यूमेंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध होते हैं।

डिजिटल डॉक्यूमेंट के फायदे –

डिजिटल डॉक्यूमेंट की मान्यता ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के समान होती है। साथ ही ओरिजनल के मुकाबले इनके अलग और अच्छे फायदे भी होते हैं। जैसे कि आपको हमेशा फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती, फिजिकल डॉक्यूमेंट की तरह पानी या अन्य कारणवश खराब नहीं होते। साथ ही इनमे गुमने का कोई खतरा नहीं होता है।