सिंपल एनर्जी में भारत में पहला प्लांट, 300km की रेंज देने वाला इस स्कूटर का होगा निर्माण

TheAuto22 January 20231 min read20 viewsEV News

Simple Energy Plant: दोपहिया वाहनों का निर्माण करने वाली सिंपल एनर्जी लिमिटेड कंपनी हाल ही में भारतीय बाजारों में ही में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए अपना पहला उत्पादन प्लांट शुरू करने जा रही हैं। चेन्नई शहर में स्थित प्लांट आने वाले महीनों में कंपनी के पहले ईवी मॉडल One Ev का उत्पादन शुरू कर देगा। कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए डिजाइन और विशेष तकनीक के साथ बना रही हैं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के क्षेत्र में कंपनी को बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

देश भर में कंपनी बना रही चार्जिंग स्टेशन

Simple Energy पूरे भारत में चार्जिंग स्टेशनों का एक नेटवर्क विकसित करने पर भी काम कर रही है, ताकि One EV के बाजारों में लॉन्च होने के बाद इसके खरीददारों को चार्जिंग सुविधा मिल सके। कंपनी शॉपिंग सेंटर, ऑफिस बिल्डिंग और हाईवे रेस्ट स्टॉप जैसी सुविधाजनक जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रही है।

सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर की रेंज देगा One EV

कंपनी के मुताबिक नया One EV पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जो सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा जिससे कंपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ भारत में सबसे आधुनिक तौर पर लांच करने जा रही हैं। इसमें 3.2kWh की बैटरी और 1.6kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। साथ ही कंपनी में इसमें 8.5kW का मोटर लगाया है जो 11.3 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment