लॉन्च हुई 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार, 4 घंटे मे फुल चार्ज पर देगी 200 किलोमीटर की रेंज

Lakhan Sharma23 March 20232 min read19 viewsEV News

PMV Electric EaS-E की बुकिंग ₹2000 से शुरू

इलेक्ट्रिक व्हीकल ने नए स्टार्ट अप के लिए एक अच्छा मौका दिया है और इंडियन स्टार्ट अप इस मौके का सदुपयोग भी कर रहे है। नए नए आविष्कारों के साथ बहुत कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स भी देखने को मिल रहे है।

PMV Electric EaS-E
सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में मुंबई स्थित स्टार्ट अप कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक ने बीते दिनों एक चौकाने वाले कारनामे को अंजाम दिया है। इस स्टार्ट अप कंपनी ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसकी कीमत सिर्फ 4.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार का नाम PMV Electric EaS-E है।

PMV Electric EaS-E को कर सकेंगे बुक

बता दें कि यह एक क्वाड्रिसाइकिल कार है, यानी कि इसमें एक समय में सिर्फ 2 व्यक्ति ही बैठ सकते है। लॉन्च होने के बाद अब यह कार लोगों को पसन्द भी आ रही है। आप भी चाहे तो इस कार को पीएमवी इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जा कर सिर्फ 2000 रुपये मे ऑनलाइन बुक कर सकते है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वे 2023 के मध्य से इसकी डिलेवरी शुरू कर देंगे।

बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध

इस कार मे कई सारे एसे फीचर्स भी है, जो सिर्फ मर्सिडीज और BMW जैसी कारों मे ही देखने को मिलते है। यह एक टू सीटर कार है, हालांकि इसमें भी नॉर्मल कारों की तरह ही 4 गेट्स मिलेंगे।

4 घंटे का चार्ज में 200 किलोमीटर का रेंज

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो, इस इलेक्ट्रिक कार में 48V की लिथियम आयन बैट्री मिलती है। जो कि सिर्फ 4 घंटे के भीतर पूर्ण चार्ज हो जाती है। यह इलेक्ट्रिक कार माडल के अनुसार सिंगल चार्ज मे 120 किलोमीटर से 200 किलोमीटर तक कि रेंज देगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 13HP के साथ 50Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

Share:

Comments

Leave a comment