इटली की कंपनी MBP जल्द भारत में लॉन्च करेगी अपनी बाइक, 2023 के ऑटो एक्सपो मैं रखेगी कदम

TheAuto28 December 20222 min read17 viewsBike & Scotty

Moto Bologna Passione M502N: ऑटो एक्स्पो 2023 में इटली की फेमस 2 पहिया वाहन निर्माता कंपनी MBP भारत में M502N को लॉन्च करने वाली है। भारतीय कंपनी Adishwar Auto Ride India Pvt Ltd द्वारा इस इटालियन ब्रांड Moto Bologna Passione (MBP) की M502N को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
वर्ष 2023 के ऑटो एक्सपो में इटालियन ब्रांड MBP अपना M502N भारत में लॉन्च कर भारतीय ऑटो बाजारों में पैर रखने जा रही है। इसी के साथ चाइनीज ब्रांड Keeway की SR250 नियो रेट्रो को भी 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च करा जा सकता है।

MBP (M502N) Engine

इटालियन ब्रांड MBP की M502N में 51 bhp की हाई पावर के साथ न 45 nm का टॉर्क जेनरेट करने वाला इंजिन लगाया गया है। यह इंजन 8,500 RPM और 6,750 RPM पर अलग अलग बीएचपी और टॉर्क जेनरेट करता हैं। M502N बाइक के इंजन को 6 स्पीड गीरबॉक्स से लैस किया गया हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Moto Bologna Passione M502N

MBP (M502N) Features

M502N बाइक के फ्रंट में प्रीलोड एडजस्टेबल फोर्क के साथ ही पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन उपलब्ध कराया गया है। वही ब्रैक पर चर्चा करे तो आगे वाले व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक और पीछे वाले व्हील में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। MBP की M502N बाइक के फ्रंट में120/60-ZR17 और पीछे 160/60-ZR17 साइज के कास्ट अलॉय रिम लगाए गए हैं। इटालियन बाइक का कुल वजन लगभग 198kg के बराबर हैं।

इन बाइक से होगा सीधा मुकाबला

Adishwar Auto Ride India Pvt Ltd की सहायता से भारत में लॉन्च होने वाली M502N को बेनेली लियोनसिनो और मोटो मोरिनी सीमेमेज़ो जैसी जोरदार बाइक का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ लॉन्च होने वाली चाइनीज कंपनी कीवे अपनी बाईक SR250 भी लॉन्च करेगी। भारत में यह इस कम्पनी का आठवां प्रोडक्ट होगा।

Share:

Comments

Leave a comment