भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी कारो की मांग मे अपार वृध्दि हुयी है। सप्लाई से ज्यादा मांग होने की वजह से ग्राहकों को कार की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है, इसे ही वेटिंग पीरियड कहा जाता है। आज हम आपको Maruti की अलग अलग कारों की डिलेवरी के लिए आपको कितना इंतजार करना पड़ेगा, इसकी जानकारी देने वाले हैं।
3 महीने के कम वेटिंग पीरियड वाली कारें –
Maruti Suzuki की S-Presso, Tour H3, Alto K10 और Swift पर 2 माह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। सबसे कम वेटिंग पीरियड Maruti Suzuki Celerio CNG पर है, अभी बुक करने पर यह कार 1 महीने के अंदर ही डिलेवर हो जाएगी।
3 महीने के वेटिंग पीरियड वाली कारें –
Maruti Suzuki की Celerio(AMT), S-Presso, Tour H3, Alto K10, Swift और Dzire(CNG) पर 3 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आसान शब्दों में कहा जाए तो, यह कारे अगर आप अभी बुक करते हैं, तो 3 माह के अंदर कार की डिलेवरी हो जाएगी।
3 महीने से अधिक के वेटिंग पीरियड वाली कारें –
3 महीने से अधिक के वेटिंग पीरियड वाली Maruti की कुछ मुख्य कारें है, जिसमें EECO, WagonR और Ertiga शामिल हैं। WagonR पर 4 महीने, Tour S पर 7 महीने, EECO और Ertiga पर 8 महीने और Tour M पर 9 महीने का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। सबसे लंबे वेटिंग पीरियड की बात की जाए तो, Brezza पर सबसे ज्यादा 10 महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।