Mahindra की सबसे पॉपुलर कार Scorpio N को खरीदना हुआ महंगा, कीमत में हुई 1 लाख रुपए की भारी बढ़ोतरी

TheAuto14 January 20231 min read21 viewsnews

Scorpio-N Price Hiked: Mahindra कंपनी की स्कॉर्पियो जोकि पिछले कुछ समय से देश में पॉपुलर मानी जा रही है जहां कंपनी द्वारा लगातार इस कार की बेहतरीन सेलिंग दर्ज की गई है। ऐसे में वर्ष 2023 की शुरुआत में ही कंपनी ने अपनी इस सबसे पॉपुलर कार की कीमतों में करीबन ₹100000 की भारी बढ़ोतरी कर दी है, ऐसे में यदि आप भी वर्ष 2023 में Scorpio-N खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पुराने मूल्य से कुछ रुपए अब अधिक देने पड़ेंगे।

30 वेरिएंट पर हुई कीमतों में वृद्धि

Mahindra Scorpio-N के 30 वेरिएंट की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है जिसमें 11 वेरिएंट पेट्रोल और 19 वेरिएंट डीजल के शामिल है। सबसे अधिक कीमतों में बढ़ोतरी डीजल वेरिएंट की कारों में हुई जहां अधिकतम बढ़ोतरी ₹101000 बढ़ोतरी की गई। वहीं अगर पैट्रोल वैरीअंट की बात की जाए तो इसमें अधिकतम ₹75000 की बढ़ोतरी हुई।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

स्कॉर्पियो एन के इन वेरिएंट में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Scorpio-N के Z8 MT 4WD वेरिएंट में ₹101000 की बढ़ोतरी देखी गई जो 7 सीटर है। वही Z2 MT डीजल वैरीअंट के 4 मॉडल पर ₹75000 की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसमें Z2 MT के 2 मॉडल, Z4 MT के 2 मॉडल और Z4 AT के 1 मॉडल में ₹75000 की बढ़ोतरी देखी गई।

Scorpio-N के इन वेरिएंट में हुई कम कम बढ़ोतरी

Scorpio-N के Z8 वेरिएंट के 5 वेरिएंट में सबसे कम बढ़ोतरी देखी गई, इन सभी वेरिएंट पर 20 महीने का वेटिंग पीरियड भी लगा हुआ है जहां कंपनी ने अभी आंशिक रूप से इनमें ₹15000 की बढ़ोतरी की है जो सबसे न्यूनतम है।

Share:

Comments

Leave a comment