Honda की पहली SUV कार का टीजर हुआ जारी, इस सेगमेंट में पेश की अपनी पहली कार

TheAuto9 January 20231 min read26 viewsnews

Honda New SUV: हौंडा वर्ष 2023 में नई प्लानिंग के साथ अपनी बेहतरीन फीचर्स वाली एसयूवी लांच करने की तैयारियां कर रहा है जहां Honda Cars ने सोमवार को टीजर जारी कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq जैसी SUV कारों को टक्कर देने के लिए आने वाली SUV कार की झलक दिखाई है। वर्तमान में Honda की SUV सेग्मेंट मे कोई ऐसी कार नहीं थी।

यह होंगा Honda SUV का डिजाइन

Honda की इस आने वाली SUV कार के टीजर मे SUV के फ्रंट मे पतली DRL एलईडी मिलेंगी। चौकोर आकार की फॉग लाइट बम्पर के ठीक नीचे होने वाली है। हेड लाइट और टैल लाइट दोनों ही एलईडी होने वाली है। अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ 17 इंच के अलोय व्हील मिलने वाले हैं। टीजर मे दिखाया गया है कि इसमें स्पोर्ट रूफ रैल होने वाली है।

Honda SUV के फिचर्स

Honda R&D एशिया पेसेफिक की यह SUV कई तगड़े इंटीरियर फीचर्स से लैस होने वाली है। जिनमे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बियंट लाइट जैसे फीचर्स शामिल है। बता दें कि भारतीय बाजार में Honda के पोर्टफोलियो में Honda City, Honda City Hybrid, WR-V, Jaze और Amaze का नाम शामिल है। ट्रेडिंग SUV सेग्मेंट मे कई अन्य कंपनियों बहुत जोर दे रही है, वही जापानी कार निर्माता अन्य से पीछे रह गए है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment