स्कूटर खरीदना है तो रुक जाइए 7 दिन, Honda लॉन्च करेगी अपना नया Activa 7G स्कूटर, देखिए क्या है खास

TheAuto16 January 20231 min read14 viewsBike & Scotty

Honda Activa 7G: Honda ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर आने वाले Activa के हाइब्रिड वेरिएंट की कुछ जानकारी दी है। यह स्कूटर इसी महीने 23 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। Honda ने इस स्कूटर मे प्रयोग होने वाली तकनीकी को H-Smart नाम दिया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह हाइब्रिड तकनीकी होने वाली है, साथ ही Activa 7G के नाम से जाने जाएगी।

कब किया था हाइब्रिड ट्रेडमार्क के लिए अप्लाइ

बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बीते साल 2022 मे दिसंबर के महीने में H-Smart स्मार्ट के ट्रेडमार्क के लिए अप्लाइ किया था और बहुत ज्यादा संभावना है कि इस ट्रेडमार्क का आने वाली हाइब्रिड Activa से कोई ना कोई संबंध है। माना जा रहा है कि H-Smart स्मार्ट मे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

किस तकनीकी पर आधारित थी Honda की बाइक और स्कूटर

H-Smart से पहले Honda अपने BS6 बाइक और स्कूटर के लिए ट्रांजिशन एन्हांस्ड स्मार्ट पावर तकनीकी का उपयोग करती है और BS6 से पहले BS4 वाले बाइक और स्कूटर के लिए होंडा इको टेक्नोलॉजी का उपयोग करती थी। इसी श्रंखला से यह कयास लगाए जा रहे कि होंडा की Activa 7G मे H-Smart तकनीकी देखने को मिलेगी।

क्यूँ जरूरी है हाइब्रिड तकनीकी

Honda का हाइब्रिड तकनीकी की ओर आने का मुख्य कारण बाइक और स्कूटर की माइलेज बढ़ाकर रनिंग कॉस्ट कम करना है। इस तकनीकी मे पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैट्री भी मिलेगी, जो कि गाड़ी के माइलेज को कुछ हदतक बढ़ाएगी। साथ ही अगर सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर और बैट्री की मदद से गाड़ी 10 से 15 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर सकेगी।

Share:

Comments

Leave a comment