BMW ने लॉंच की 625km की रेंज देने वाली i7 Ev, जानिए कीमत और फिचर्स

TheAuto7 January 20232 min read25 viewsnews

BMW i7 Ev Launch: BMW India ने 7 वीं जेनेरेशन वाली सीरीज और इलेक्ट्रिक सेडान i7 भारतीय बाजारो मे लॉन्च कर दी है। BMW 7 सीरीज की एक्स शोरूम कीमत 1.7 करोड़ रुपये से और i7 की एक्स शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होती है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और कपंनी मार्च 2023 से डिलेवरी शुरू कर देगी।

BMW 7 सीरीज में छह सिलेंडर वाला 3.0 लीटर इन-लाइन पेट्रोल इंजन मिलता है। जो कि 376bhp की पावर के साथ 546Nm का टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। 240kmph की टॉप स्पीड के साथ यह कार सिर्फ 4.7 सेकंड मे 0 से 100kmph की गति पकड़ सकती है। डीजल इंजन वाला वेरिएंट भी आने वाला है। हालाँकि कब आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।

सिंगल चार्ज मे देगी 625Km की रेंज

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

BMW i7 मे 101.7kWh का बड़ा बैट्री पैक मिलता है, जो कि सिंगल चार्ज मे 625 किलोमीटर की रेंज देगा। बैट्री चार्जिंग के लिए यह कार 195kW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फास्ट चार्जर सिर्फ 34 मिनट में 10-80% बैट्री चार्ज कर देगा। 11kW का AC चार्जर 10.5 घंटे मे पूर्ण चार्ज कर देगा। BMW ईन दोनों कारों पर 2 साल की वारंटी देती है और बैट्री पैक पर 8 साल या 1,60,000km की वारंटी मिलेगी।

Bmw i7 launched

आकर्षक डिजाइन और नए बदलाव

BMW 7 सीरीज और i7 CLAR प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है। जो कि इनकी डिजाइन को पुराने मॉडल से बहुत अलग बनाएगा। इन कारों मे बड़ी ग्रिल के साथ अलग अलग एलईडी हेडलैम्प होगे। एलईडी टैल लाइट के साथ मे अलॉय के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। 20 इंच के अलोय व्हील मिलने वाले हैं, जिन्हें 21 इंच मे अपग्रेड भी किया जा सकता है।

BMW i7 के इंटीरियर फिचर्स

इंटीरियर डिजाइन की बात की जाए तो इनमें 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ 14.9 इंच का iDrive 8 सॉफ्टवेयर के साथ कर्व्ड टच डिस्पले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।

BMW 7 सीरीज बाज़ार में पहले से मौजूद Mercedes Benz S-Class, Lexus ES, Audi A8 जैसी कारों को टक्कर देगी। वही BMW i7 का सीधा मुकाबला Mercedes Benz EQS से होने वाला है।

Share:

Comments

Leave a comment