IPL 2023 खत्म हो चुका है जहां पिछले लगभग 2 महीने से भारत में आईपीएल की धूम लगातार चल रही थी। इस आईपीएल में Tata Tiago Ev कार ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है क्योंकि इस बार टाटा कंपनी ने अपनी इस कार को सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले खिलाड़ी के लिए स्पॉन्सरशिप में उतारा था जो मैच के हर ग्राउंड में स्पॉन्सर के तौर पर खड़ी रहती थी। यह कार अपने आकर्षक डिजाइन के चलते आई पी एल 2023 में काफी चर्चा में रही जिसे आईपीएल में पेश करने के बाद भारतीय बाजारों में अधिक से अधिक बिक्री मिलने लगी है। IPL 2023 खत्म होने के बाद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा Tata Tiago Ev इस आईपीएल मैं किस खिलाड़ी को अवार्ड के तौर पर मिली है तो इस खबर में हम आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं।

RCB के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को मिली Tata Tiago Ev

आई पी एल 2023 के अवार्ड सेरेमनी में अवार्ड पेश करते हुए टाटा कंपनी की तरफ से आधिकारिक स्पॉन्सर कार Tata Tiago Ev आरसीबी की तरफ से खेलने वाले सबसे स्टार ऑलराउंडर और क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को मिली है जिन्होंने वर्ष 2023 के आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के चलते यह कार हासिल की है। Tata Tiago Ev Super Striker के तौर पर वर्ष 2023 के आईपीएल में यह अवार्ड पेश किया गया जिसने निश्चित रूप से काफी लोगों को हैरान किया क्योंकि इस लिस्ट में पहले निकोलस पूरण ग्लेन मैक्सवेल से आगे चल रहे थे लेकिन बाद में मैक्सवेल ने Pooran को पीछे छोड़ते हुए अब यह किताब और यह कार अपने नाम की है।

Tata Tiago Ev के फिचर्स और डिटेल्स

Tata Tiago EV को टाटा कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजारों में लॉन्च किया है जिसके बाद से इस कार को भारतीय बाजारों में 10000 यूनिट की बिक्री भी हासिल हो चुकी है। अब कंपनी इस कार की बिक्री को बढ़ाने के लिए आईपीएल में इसके स्पॉन्सरशिप के बाद प्रोडक्शन में इजाफा कर चुकी है। जो दो वेरिएंट्स XE और XT में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत XE वेरिएंट के लिए ₹8 लाख रुपये से शुरू होती है और XT वेरिएंट के लिए ₹8.50 लाख रुपये कीमत रखी गई है। Tata Tiago EV भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जो इसे कम बजट वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

Tata Tiago EV में 21.5 kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 306 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक मोटर 30 kW का पावर और 105 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे कार केवल 5 सेकंड में 0 से 60 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, जो इसे सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर बनाती है।

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Indore and wirte news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *